संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन क्षेत्र के बनाकिया खुर्द से क्षेत्र में इस वर्ष अच्छी
बारिश नहीं होने के कारण सभी श्रद्धालु द्वारा बारिश की कामना को लेकर श्री सांवरिया जी की पदयात्रा को डीजे की
धुन के साथ 31 अगस्त शनिवार को प्रातः 6:00 बजे बनाकिया से शनि महाराज, सांवरिया जी लिए रवाना हुए। इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए। सांवरिया जी शनि महाराज की जय जयकार लगाते हुए। नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय नाश्ता फल आदि की व्यवस्था की गई जगह जगह पदयात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यह पदयात्रा सभी ग्रामवासियों के सहयोग से रवाना हुए।
पहले शनि महाराज आली मे शनि देव के दर्शन किए। और फिर सुप्रसिद्ध मंडफिया में श्री सांवलिया सेठ दर्शन किए। इस मौके पर समाज सेवी भंवर सिंह चौहान द्वारा श्री सांवरिया सेठ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। और साथ ही पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसाद भी व्यवस्था उनकी तरफ से ही रखीं गई थी। महेंद्र सिंह, भैरूलाल जाट, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, गोवर्धन कुमावत, राधेश्याम शर्मा, सत्यनारायण गर्ग,
कान सिंह, कन्हैया लाल कुमावत, गोवर्धन पुर्बिया, नानालाल शर्मा, शांतिलाल कुमावत, उदय सिंह, किशन कुमावत, और 150 से ज्यादा पदयात्रि माता बहिनी, बड़े बुजुर्ग, एवं अन्य बाहर से आए हुए श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।















