रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता
बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा कस्बे के सीताराम जी का मंदिर से पंडित गिर्राज शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ सवाईमाधोपुर रणथंभोर गणेश जी महाराज के लिए रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गणेश जी महाराज की जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय नाश्ता फल आदि की व्यवस्था की गई
जगह जगह पदयात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
यह पदयात्रा सभी ग्रामवासियों के सहयोग से रवाना हुई इस मौके पर राजा धोक बालाजी मंदिर के श्री श्री 108 श्री सुरजदास महाराज के सानिध्य कर कमलों द्वारा विधि विधान से ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को रवाना किया इस मौके पर पदयात्रा के संचालक हरिमोहन मोदी, रामचरण कुलवाल, महादेव प्रसाद सैनी , जगदीश महंत,बाबूलाल खारडया, जगदीश बाडिया, रामस्वरूप मीणा दयाराम सैनी ,सत्यनारायण सैनी,रामबाबू , सतीश हनुमान शर्मा,हरलाल देव, गणेश सैनी, शुभम मोदी,ओमकार महाराज, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया यह पदयात्रा 6 सितंबर को सवाईमाधोपुर रणथंभोर गणेश जी महाराज के मंदिर पर पहुंचेगी















