रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी उपखंड के पहुँना ग्राम मे भादवीं बिज पर बाबा रामदेव नव युवक मण्डल द्वारा पुलिस चोकी चौराहे के पास संचालित राम रसोडा के समापन पर शोभायात्रा झुलुस निकाला गया बताया गया की रुणेचा जाने वाले जागरुओ के लिए पिछले दिनो से संचलित राम रसोडे का समापन आज कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की उपस्थिति मे हुआ पश्चात रामदेव नव युवक मंडल द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो लसाडीयां दरवाजा, रेगर मोहल्ला, सदर बाजार सहीत विभिन्न मोहल्लो मे होती हुई बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंची जहां बाबा के मंदिर पर घ्वजा चढाई गई शोभायात्रा जुलूस मे बैंड की मधुर स्वर ध्वनियो पर बाबा के भजन चल रहे थे युवा एंव युवतियां धार्मिक भजनो पर नृत्य करते चल रहे थे जगह जगह पुष्प वर्षा की जा रही थी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया शोभायात्रा मे रेगर समाज सहीत ग्रामीण उपस्थित रहे रात्रि को मंदिर पर पुजारी शम्भूदास कामड के सानिध्य मे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।















