रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी रज़ा-ए नूरी लाइब्रेरी व असरा वेलफेयर सोसायटी चित्तोडगढ की ओर से खानकाहे चिश्तिया करीमिया हशमत कॉलोनी में शहर क़ाज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती की सरपरस्ती में परचम कुशाई कर ईद मिलादुन्नबी माह का इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर सज्जादा नशीन हाजी सलीम अशरफी,मौलाना ज़ुबैर अशरफी,मौलाना उमेर अशरफी सहित शहर के कई उलमा,हाफिज और ईमाम शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम का आरम्भ तिलावते कुरआन से हुआ और हम्द ओ नात पढ़ी गई। इसके साथ ही मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती व मुहम्मद सिद्दीक़ नूरी ने अपनी तकरीर में हजरत मोहम्मद सा. के जन्म और उनकी जीवनी के बारे में बताया। और कहा पैग़म्बर मोहम्मद ने पैदा होते ही ईश्वर को सजदा कीया। और बचपन से ही मजबूर लाचार बेबस इन्सानो की सेवा और मदद करते थे उन्होने बेवाओं और बच्चियों के साथ अच्छा बर्ताव करने का सन्देश दिया व बच्चों में शिक्षा का बोल बाला हो एवं बुज़ुर्गो और माता पिता के साथ अच्छा सलूक करने का सन्देश दिया कार्यक्रम में खानकाहे चिश्तिया की ओर से मेहबुबुल उलमा मुहम्मद सिद्दीक़ नूरी का साफ़ा और शाल पहनाकर इस्तक़बाल किया गया।















