प्रेम के बिना भक्ति असंभव।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

बड़ी सादड़ी:-5 फरवरी 2024, सद्गुरु हर मानव का नाता मूल से जोड़ता है! बगीचे में फूल कितने खूबसूरत दिखाई देते हैं खूबसूरती का कारण है कि वह मूल से जुड़े हुए हैं! मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी जानकारी देते हुए बताया कि, उक्त विचार निरंकारी मंडल बड़ी सादड़ी की ओर से आयोजित साप्ताहिक सत्संग में निरंकारी सत्संग भवन में महात्मा चंपालाल गायरी सत्संग सभा को संबोधित कर रहे थे! महात्मा ने कहा कि मानव जन्म परमात्मा की पहचान के लिए मिला है अगर परमात्मा की पहचान नहीं की तो 84 लाख योनियों में भटकना पड़ता है! मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति करना है! प्रभु के दर्शन नहीं करते तब तक मानव विश्वास नहीं करता है सद्गुरु द्वारा जिनको परमात्मा की जानकारी हो जाती है वो शांत भाव वाला बन जाता है जिस मन में प्रेम व प्यार नहीं उनसे भक्ति नहीं हो सकती है! वर्तमान में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज प्रेमा भक्ति का संदेश देते हुए ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर रहे हैं! प्रारंभ में भेरूलाल निरंकारी, नंदलाल मोर्य, प्रेमचंद गायरी, मांगीलाल सुथार, ऊकार लाल, मथुरा लाल, धीरज, महावीर, पुष्पेंद्र, दिलीप, कृष्णा, नारायणी, लता, आदि ने गीत वी विचार व्यक्त किये!