रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के भाजपा जयपुर देहात दक्षिण के जिला महामंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर राजनीति एवं क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, भाजपा जिला महामंत्री ने जयपुर आगरा रोड को इकोलॉजिकल जॉन से हटाने की बात रखी तभा जगतपुरा से बस्सी जोड़ने वाली वाली रेलवे लाइन के पास प्रस्तावित 600 फीट रोड की जगह 200 फीट रोड बनाने की बात रखी, हरिमोहन शर्मा ने बताया कि स्थानीय किसानों का कांग्रेस सरकार में इस प्रस्तावित 600 फीट रोड का विरोध किया था। इसलिए बस्सी से जगतपुरा तक रेलवे लाइन के पास वाली प्रस्तावित रोड को 200 फिट का बनाया जाए ताकि आगरा रोड का यातायात का दबाव कम हो सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न अभियानों व संघटनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखी।















