मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 

राशमी उपखंड के पहुँना कस्बे मे स्थित बैंक ऑफ बडौदा शाखा के बाहर परिषर से 7अगस्त 2024 को एक मोटरसाईकिल अज्ञात चोर उठा ले गये थे जानकारी के अनुसार नारायण लाल पिता भैरु लाल शर्मा बैंक ऑफ बडौदा मे किसी कार्य से आया था मोटरसाईकिल बैंक परिषर मे खडी कर के बैंक मे जाकर वापस आया तो मोटरसाईकिल वहां नही थी इस पर शर्मा ने थाना राशमी मे मोटरसाईकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस चोकी पहुँना ने कार्रवाही करते हुए मोटरसाईकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया पहुँना चोकी प्रभारी एएसआई देवीलाल गुर्जर ने बताया की कांस्टेबल दीपक, महीपाल,रामजीत सिंह, विनोद पाराशर आदि ने चोर का पता लगाकर दिनेश पिता रमेश कुमावत निवासी कारोई, सांवरिया लाल पिता सुखलाल बैरवा निवासी कारोई को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे पीसी रिमांड पर भेजा गया