किसानों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापनःधान मण्डी में मुगफली, सोयाबीन का भाव बढवाने की की मांग।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ी सादड़ी नगर में सोमवार को क्षेत्र के किसानों द्वारा मूंगफली एवं सोयाबीन जिंसों के भाव को बढ़ाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

किसानों द्वारा बताया गया कि सोमवार को बड़ी सादड़ी कृषि मंडी में व्यापारियों द्वारा मूंगफली की बोली 2000 से लेकर 3000 के बीच लगाई जा रही थी। कम बोली लगने के कारण किसानों को काफी घाटा हो रहा था।

जिसे देखते हुए किसानों द्वारा शाम 4 बजे तक मंडी में अपने माल को नहीं बेचने का निर्णय लिया। किसानों द्वारा बताया गया कि निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में मूंगफली का एवरेज भाव 4000 से लेकर 5000 के बीच चल रहा है। जबकि बड़ी सादड़ी में 2000 से लेकर 3000 के बीच भाव चल रहा है।

जिससे स्थिति को देखते हुए किसानों द्वारा सूचना देने पर कृषि उपज मंडी में तहसीलदार पंकज कुमार पहुंचे। वहां पर क्षेत्र के किसानों द्वारा मूंगफली के भाव की नीलामी 4000 से शुरू करने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिस पर तहसीलदार पंकज कुमार द्वारा व्यापारी एवं किसानों के बीच आम सहमति को बनाकर मूंगफली के भाव की नीलामी 4000 से शुरू करवाकर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य फिर से शुरू करवाया गया।

ज्ञापन के समय पूर्व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष समुंदर सिंह जाट, घनश्याम लाल जणवा, रोशन लाल जाट, लक्ष्मी लाल, उदय लाल ,रामेश्वर गोपाल, सुरेश हीरालाल ,शिवलाल, रंगलाल नारायण दिलीप आदि किसान मौजूद रहै।