संपादक कालूराम कुमावत।
बिल्कुल सही सुना आपने ये मामला है चित्तौड़गढ़ जिले के सहकारिता विभाग का जहाँ पर पूर्ववर्ती कॉंग्रेस सरकार में पुर्व सहकारिता मंत्री के चहेते जयदेव देवल जिनके पास चित्तौड़गढ़ उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां चित्तौड़गढ़ का अतिरिक्त चार्ज हैं आज तक भी चित्तौड़गढ़ की सहकारिता की डोर थामे हुए हैं।कुछ दिनों पुर्व समाचार पत्रों एवं विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म पर रिक्त उप रजिस्ट्रार एवं स्पेशल ऑडिटर के पद को भरने की खबरे प्रकाशित हुई थी जिस पर सहकारिता मंत्री ने स्पेशल ऑडिटर के पद पर तो पूर्णकालिक स्पेशल ऑडिटर विनोद कोठारी की नियुक्ति कर दी परन्तु आज तक भी उप रजिस्ट्रार के पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति ना कर के पूर्व मंत्री के चहेते जयदेव देवल को ही नियुक्त कर रखा है जो कि विधिविरुद्ध कार्यवाहियां करके आम जनता को परेशान व प्रताड़ित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।
वही दुसरा उदाहरण आज की खबर से मिला कि कुछ समय पुर्व सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक सुरेश सेन पर हुए जानलेवा हमले के बाद सहकारिता मंत्री द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोई कठोर कार्यवाही करवाने की बजाय डेयरी के प्रबंध निदेशक का स्थानांतरण कर दिया और उनकी जगह पूर्ववर्ती कॉंग्रेस सरकार में डेयरी के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत भरत सिंह चौधरी को ही वापस लगा दिया हैं जिनका सत्ता परिवर्तन के साथ स्थानांतरण हुआ था उन्ही को वापस लगा दिया गया।
आखिर ऐसी क्या वजह है कि सत्ता परिवर्तन के साथ स्थानांतरित किये गए डेरी के प्रबंध निदेशक को वापस चित्तौड़गढ़ डेयरी में ही लगाया गया ??
आखिर ऐसी क्या वजह हैं कि सहकारिता मंत्री द्वारा पूर्णकालिक उप रजिस्ट्रार की नियुक्ति आज तक नहीं हो पाई है?
आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस राज में तात्कालीक सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खासमखास रहे और जिले में कांग्रेस के एजेंट की तरह कार्य करने वाले जयदेव देवल को ही सत्ता परिवर्तन के बाद भी आज तक अपने गृह जिले में उप रजिस्ट्रार जैसे महत्वपूर्ण पद का अतिरिक्त प्रभार दे रखा है?
आखिर क्या वजह हैं कि सहकारिता मंत्री अपने खुद के ही गृह जिले में ईमानदार एवं पूर्णकालिक उप रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं कर पा रहे हैं? वही एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी हैं कि जयदेव देवल पूर्व में एसीबी द्वारा उदयपुर में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए एक महिला कार्मिक के लीव इनकेशमेंट के पेमेंट को जारी करने के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका हैं और वर्तमान में एसीबी की उदयपुर कोर्ट में इसके विरुद्ध प्रकरण विचाराधीन हैं जिसकी तारीख पेशी पर सरकारी कार्य मे व्यस्त होने व बीमार होने,आवश्यक कार्य आदि नही बहाने बनाकर तारीख पेशी पर उपस्थित नही हो रहा हैं जबकि पिछली सरकार में लंबे समय तक उप रजिस्ट्रार उदयपुर के पद पर भी कार्यरत रहते प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ का अतिरिक्त प्रभार था।
ऐसे भृष्ट अधिकारी को अपने गृह जिले का अतिरिक्त प्रभार क्यो दे रखा हैं?















