सफाई सीधी भर्ती मे अनुभव प्रमाण पत्र बनवाये जाने को लेकर संगठन की अधिशाषी अधिकारी को सौपा ज्ञापन।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन। स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत वाल्मीकि समाज द्वारा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंप बताया की स्वायत शासन विभाग द्वारा जारी सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 में निकायों में सफाई कार्य करने का एक वर्षीय अनुभव प्रमाण पत्र नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारा जारी करने का आदेश दिनांक 15.10.2004 को जारी किया गया। सन 2013 की सफाई कर्मचारी भर्ती के पश्चात विगत 11 वर्षों हो स्थानीय नगरपालिका में न सफाई कार्य का टेण्डर हुआ है और ना ही संविदा पर सफाई कर्मी रखे गये। इस अवधि का स्थानीय वाल्मीकि समाज के बेरोजगारों को स्थानीय पालिका में सफाई कार्य का अभिलेख मिलना ना मुमकिन है। वर्तमान में नगरपालिका में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के परिवारजन के बेरोजगारों द्वारा उनके साथ सहयोग के रूप में सफाई कार्य प्रतिदिन करते है। साथ ही वाल्मीकि समाज सदियों से परम्परागत रूप से सफाई कार्य करता आया है (यदि अनुभव प्रमाण पत्र आप द्वारा जारी नहीं किया गया तो स्थानीय बेरोजगारों का भविष्य घोर अंधकार में चला जायेगा उनके परिवार का पालन-पोषण का संकट आ जायेगा।

अतः उक्त कार्यवाही की जाकर प्रमाणपत्र को आधार मानकर स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत वाल्मीकि समाज के बेरोजगारों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही

अखिल भारतीय सफाई मजदुर ईकाइ कपासन अध्यक्ष विक्रम कोदली, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रोहित कोदली, अर्जुन कोदली,अरुण कोदली, अनिकेश सोनवाल, विनोद कोदली, रवि छापरवाल,दिलीप,हिरा लाल कोदली, राहुल,हीरालाल,शान्तीलाल,कमलेश हरिजन,गोवीन्द सोनवाल,गोविन्द,कैलाश, किशन,विष्णु,मिना,गौपाल राहुल,अविनाश, कमलेश चौहान,अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे।