संपादक कालूराम कुमावत।
नीमच में दीपावली का महापर्व जल्द ही आने वाला है। त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक देखी जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां प्रशासन के द्वारा की जा रही है। जिला मुख्यालय नीमच पर पटाखा बाजार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर लगाया जाएगा। जिसमें 100 से अधिक दुकानें लगाई जाएगी।
शनिवार दोपहर में नीमच एसडीम ममता खेड़े, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर पहुंची। जहां पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ममता खेड़े ने बताया कि इस बार पटाखा बाजार में 100 से अधिक दुकानें लगाई जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के तमाम इंतजाम यहां मौजूद रहेंगे। उक्त पटाखा बाजार की तैयारी को लेकर हम सब निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
गौरतलब है कि इस बार जिले में पटाखा बाजार में आतिशबाजी विक्रय का अस्थाई लाइसेंस लेने 534 लोगों ने निर्धारित अवधि में आवेदन किया है। जिनका संबंधित एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही लॉटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। पटाखा बाजार के लिए प्रशासन द्वारा तय स्थान पर पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक के लिए दी जाएगी।















