बाइक को बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों की हुई मौत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के जटवाड़ा आगरा रोड पर शहीद की पुलिया के पास गुरुवार देर रात करीब 8 बजे जयपुर से दौसा की तरफ जा रही बाईक सवार के उत्तर प्रदेश परिवहन की बस ने मारी टक्कर मौके पर पहुंचे जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली इस दौरान बाइक पर सवार युवक पवन पुत्र प्यारेलाल सैनी उम्र 23 वर्ष निवासी नंदेरा, लोकेश पुत्र कैलाश चंद्र हरिजन उम्र 21 वर्ष ,निवासी बांदीकुई को एंबुलेंस की सहायता से sms अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और मृतक शव का पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार को शव परिजनों को सुपुर्द किया दोनों युवक जयपुर से मजदूरी करके दीपावली पर गांव जा रहे थे