संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
चित्तौड़गढ़ आज दैवीय भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन कथा स्थल बिरला धर्मशाला, तीसरे जौहर के सेनापति जयमल मेड़तिया, कल्ला जी राठौड़,देसुरी के शासक भैरूं दास सोलंकी,बाघ सिंह जी देवलिया, हनुमान जी के यज्ञ-हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ हुआ। जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह सुवावा ने बताया कि दुर्ग के प्रथम प्रवेश द्वार पाडनपोल के बाहर रावत बाघ सिंह का स्मारक है । वे चित्तौड़ के दूसरे साके में महाराणा की अनुपस्थिति में मेवाड़ी सेना के सेनानायक थे। उन्होंने राणा का प्रतिनिधित्व करते हुए किले के प्रवेश द्वार पाडनपोल पर ही सुल्तान का अपनी तलवार से स्वागत करने का निर्णय लिया। राजमाता कर्मावती के नेतृत्व में सभी स्त्रियों व बच्चों ने अपने सतीत्व की रक्षार्थ अग्नि स्नान किया। रावत बाघ सिंह इसी पाडन पोल पर शहीद होकर दुर्ग के इस प्रथम द्वार पर अपना स्मारक बना सकने में सफल रहा। उसका स्मारक चिन्ह् अभी भी चित्तौड़ दुर्ग के इस द्वार का प्रहरी बना हुआ है राणा के इस अद्वितीय प्रतिनिधि के उत्तराधिकारी तदनन्तर देवलिया दीवान कहलाने लगे। इसी तरह दुर्ग का दूसरा दरवाजा भेरू पोल कहलाता है ।इस दरवाजे ने शत्रुओं को सदा भैरव के समान ललकारा है ।सन 1537 ईस्वी में चित्तौड़ के दूसरे साके में देसूरी के शासक भैरू दास सोलंकी ने इसी द्वार की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति दी थी। पुराना दरवाजा टूट जाने से महाराणा फतेह सिंह जी ने नये सिरे से इस द्वार का निर्माण करवाया था ,इसलिए यह द्वार नयीपोल या फतेह पोल के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसी तरह भैरू पोल से कुछ ही आगे चलने पर दाहिनी और कम से छः व चार खाबो वाली दो क्षत्रिय मिलती है सन 1567 ईस्वी में चित्तौड़ के तीसरे शाखा के सेनापति राठौड़ वीर जयमल जब बादशाह अकबर की गोली से लाखोटा बारी पर घायल हो गए उनकी जंगा टूट गई तो कल्ला राठौड़ ने अपने कंधों पर बिठाकर उनकी युद्ध करने की युयुत्सा पुरी की । प्रायः कमधजिया कहलाने वाले राठौड़वीर यहां आकर वास्तव में कमंध बन गए। सिर कटे योद्धाओं द्वारा तलवार चलाने को भारतीय शास्त्रों में कमंध कहा गया और राठौड़ वंश में ऐसे बलिदानी वीर अधिक हुए इसीलिए राठौड़ को प्रायः कमधजियां कहा जाता है। यह वही स्थान है जहां वीर जयमल व कला राठौड़ ने अपनी मातृभूमि की रक्षार्थ कर्तव्य की बलि- वेदी पर महाकाल की पूजा में अपने जीवन पर्सूनों को सदा के लिए चढ़ा दिया। दोपहर एक बजे दैवीय भागवत कथा महोत्सव में गौ प्रेमानंद श्री लाल चरण जी महाराज ने इस दुर्ग पर तीनों जौहर व साके के बारे में दैवीय शक्तियां का स्मरण करते हुए बताया कि पहला जौहर राणी पद्मिनी ने 16000 , द्वितीय जौहर राजमाता हाड़ी कर्मावती 13000, ठुकराणी फुल कंवर मेड़़तणी ने 7000 क्षत्राणियों ने अपने बच्चों,बुड्ढों के साथ जौहर अपने सतीत्व की रक्षा के लिए अग्नि स्नान किया व वीरों में वीरत्व की भावना उत्प्रेरित कर राष्ट्र के लिए बलिदान होने की भावना इसी शक्ति भक्ति त्याग बलिदान की नगरी चितौड़गढ़ ने किया। आज कथा में गौ पद महिमा,शिव महिमा, शक्ति महिमा का वन्दन किया ,शिव शक्ति राजा दक्ष प्रजापति, भगवान शिव पार्वती विवाह, बसंत पंचमी पर्व का प्रसंगों का श्रवण कराया ।
आज कथा महोत्सव में शामिल डॉ सी.एस.चुण्डावत थाणा, डॉ प्रकाश चंद्र सीएमएचओ राजसमंद,जब्बर सिंह कोचरिया, संपत शर्मा कोटडी, राधेश्याम जी शर्मा कोटडी, कैलाश जी शर्मा, भेरुजी ,शंकर सिंह कोटडी, नरेन्द्र सिंह नाहर गढ़,कान सिंह सुवावा,निरंजन जी सोनी , मोहन सिंह नन्द सिंह दुर्ग, रतन सिंह दुर्ग, राजनोबल की प्रबन्ध सम्पादक शशि जैतावत थाणा, श्याम कंवर सुवावा संयुक्त मंत्री जौहर क्षत्राणी संस्थान,चन्दा नीलमणि, गोविन्द कंवर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ,भेरु सिंह राठौड़ सोनियाणा,बाण माता मंदिर के पुजारी शान्ति लाल पालीवाल, भंवर लाल सालवी, संग्राम सिंह लसानी, गंगा सिंह कोटड़ी सहित कई गणमान्य नर नारी उपस्थित थे।















