15 दिन बाद हुआ जोधपुर के महेंद्र का अंतिम संस्कार:13 लाख चुका कर कांगो से शव भारत लाया गया; विदेश में अकाउंटेंट का काम करते थे।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।

जोधपुर। इंदिरा कॉलोनी निवासी रमेश राठौड़ के पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राठौड़ का शव आज जोधपुर पहुंचा। उनका 17 दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी पहुंचें और पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि 19 अक्टूबर को अफ्रिका के कांगो में महेन्द्र की मौत हो गई थी। उसके बाद परिवार ने सरकार से शव जोधपुर लाने की गुहार लगाई थी। कांगो स्थित इंडियन हाई कमिशन ने इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड से 13 लाख का पेमेंट करने के बाद शव को भारत लाया गया। महेन्द्र की देह कल 1 नवंबर को मुंबई पहुंच चुकी थी। आज सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से शव जोधपुर पहुंचा और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बाताया कि इथाेपिया एयरलांइस से शव भारत आने में दिक्कत आ रही थी। मुंबई में आईपीएस से संपर्क कर मुंबई भिजवाया गया, मुंबई में भी विस्तारा के कार्गो हेड भवानी सिंह