बसंत पंचमी पर्व पर ठाकुर जी महाराज की बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा।

संपादक कालूराम कुमावत। बांसखोह कस्बा स्थित गोपाल जी मंदिर से पंडित कैलाश चंद शर्मा द्वारा ठाकुर जी महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके ध्वज का पूजन करके शोभायात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया यह शोभायात्रा बांसखोह कस्बे के सभी मार्ग से निकाली गई जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया इस मौके पर जगह जगह पटाखे भी छोड़े गए इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा वापस मंदिर में पहुंची और आरती करके सभी श्रद्धालु के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस दौरान यह कार्यक्रम खंडेलवाल समाज द्वारा किया गया इस मौके पर सीताराम बुसर कैलाश चंद मामोडीया ओमप्रकाशबुसर भगवान सहाय बिवाल राधेश्याम डंगायच हरिमोहन सांभरिया सुरेश बुसर रामकल्यान गुप्ता रमेश गुप्ता राकेश बुसर विवेक मनीष मुकेश दीपक चंद्रभान योगेश कुमार गुप्ता हनुमान राजेश बुसर खंडेलवाल समाज के सभी महिलाएं पुरुष मौजूद थे।