रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी यहां तहसील कार्यालय में पंजीयन एवं राजस्व के अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं,दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप वेंडरों का धरना गुरूवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
धरने से जुड़े लोगों का अपने कार्य का बहिष्कार किए जाने से नोटरी,पंजीयन,स्टांप आदि के लिए आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां सोमवार से ही उक्त लोग तहसील कार्यालय में राजस्व कार्यो के बदले कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। राशमी बार एसोसिएशन ने राजस्व कार्यो में अवैध रूप से वसूली किए जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने एवं तहसीलदार एवं पंजीयन शाखा में कार्यरत कर्मचारी का स्थानांतरण किए जाने की मांग की हैं।















