संपादक कालूराम कुमावत
कपासन दिनांक 16/11/2024 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोडा खेड़ा ब्लाक कपासन में जब बच्चे प्रार्थना कर के बरामदे से हटे ही थे कि अचानक से भर-भरा कर RCC का मलवा अचानक से गिर गया जिसके ढेले 300/800 ग्राम के आस पास थे अचानक से गिरे इस मलवे को देख कर सारा स्टाफ स्तब्ध रह गया बच्चों का क़िस्मत अच्छा था
कि वो 20/30 सेकंड पहले ही वहां से हटे थे वरना कहीं घरों के चिराग बूज जाते विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालुराम राणा वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र कुमार राव राजेश कुमार चोटियां रामराज हीरा लाल व सीता सीमा जाट सहित ललित सेन बलजिंदर सिंह मुकेश कुमार जाट सभी स्टाफ साथी समय पर मोजूद थे
व सब ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई प्रधानाध्यापक कालुराम राणा ने बताया कि कहीं बार इसकी रिपेयरिंग के लिए विभाग सहित सब को बता दिया है तथा लिखित में भी दे दिया है पर इस कि उचित रिपेयरिंग नहीं हो पाई साथ ही जल्दी रिपेयरिंग हो इसके लिए सभी अधिकारियों से निवेदन करते हैं।















