रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी साइबर क्राइम से निपटना सबसे बड़ी चुनौती हैं। ठग साइबर ठगी के नित नए तरीके निकाल रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले सामने आ रहे हैं। अननोन मैसेज पर कभी क्लिक नहीं करें।
लालच से बचे और सतर्क रहें। यह बात शनिवार शाम राशमी थाना परिसर में सीएलजी,सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र आदि को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कही। उन्होंने किसी प्रकार की ठगी होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने,सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने रोड एक्सीडेंट पर चिंता जाहिर करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से लगने,गति नियंत्रण में रखने का भी आह्वान किया। सुरक्षा सखी एवं राजीविका सदस्य चिंकी विजयवर्गीय ने यह कहा कि वह अपने पति को बिना हेलमेट लगाए बाहर नहीं जाने देती हैं। इस पर एसपी जोशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा जिले में ऐसी कोई पहली महिला ने यह संदेश दिया कि वह अपने पति को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन नहीं चलाने देती हैं। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को पुलिस व समाज के बीच की दूरियां कम करने की कड़ी बताया। एसपी जोशी ने कस्बे में शिक्षा,चिकित्सा के स्तर के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने सब्जी मंडी,यातायात व्यवस्थित करने व अवैध बजरी के दोहन पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए। बैठक में गंगरार पुलिस उपाधीक्षक प्रभु लाल कुमावत,थानाधिकारी श्यामराज सिंह,सीएलजी के वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल जोशी,अब्दुल गफुर मेवाती,कालू खां मेवाती,भजराम गुर्जर,सुरेश पारीक,भंवरलाल बाबेल,महावीर मारू,भेरूलाल जीनगर,छितरमल पुरोहित,ओम प्रकाश सुखवाल,सुरक्षा सखी रेखा व्यास,वृजलता सुखवाल,टीना गोस्वामी भी उपस्थित रहें। इस दौरान एसपी जोशी ने पुलिस जवानों और अनुसंधान अधिकारियों से भी चर्चा की।इससे पहले एसपी जोशी के थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सीएलजी सदस्यों,थाना पुलिस,सुरक्षा सखियों एवं ब्राह्मण समाज की ओर से एसपी जोशी का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।















