संवादाता बन्शी लाल धाकड़।
चित्तौड़गढ़ दिनांक 15/02/2024 को दैवीय भागवत कथा महोत्सव के 6वे दिवस की प्रातः वेला, सूर्य नारायण की साक्षी में कथा स्थल बिरला धर्मशाला में लक्ष्मण सिंह देवलिया,गोविंद कवर, भेरू सिंह राठौड़ ने, तीसरे शाके के महानायक पत्ता जी शिशोदिया की हवेली, महाराणा हमीर की ईस्ट देवी बरबडी जी चारण माता जो की अन्नपूर्णा माता जी के मन्दिरमें यज्ञ-हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाली हुतात्माओ के लिए विशिष्ट आहुतिया समर्पित की । श्री देवी भागवत कथा महोत्सव समिति के सदस्य शंकर सिंह कोटडी, भगवान सिंह खौड़ ने बताया कि चित्तौड़ के तीसरे साके में महाराणा की अनुपस्थिति में मेवाड़ी सेना के महानायक पत्ता जी शिशोदिया, जयमलजी मेड़तीया की पत्ता हवेली में स्थित कंकाली माता जी व पूर्वजों को भगवान सिंह मेड़तीया,संग्राम सिंह लसानी,नरपत सिंह कुंचलवाडा, ने सप्त श्लोक दुर्गा, कुंजिका स्त्रोत,भैरव स्त्रोत, नर्वांन मंत्र,पितरो व जौहर करने वाली आत्माओं के लिए आहुतियां समर्पित की। समिति के मूल सिंह बानिणा, राज का देवरिया बना ने सभी भक्तों को अन्नपूर्णा का प्रसाद ग्रहण करवाया। दोपहर एक बजे दैवीय भागवत कथा महोत्सव में गौ प्रेमानंद श्री लाल चरण जी महाराज व पोथी का पूजन जौहर स्मृति संस्थान के कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, गणपत सिंह कोटड़ी ने सपत्नीक किया। आज कथा में दैवीय भागवत कथा में प्रवेश कर कार्तिकेय का जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाए बाप्पा रावल ने गाय चरा कर ही शक्ति की साधना की उसीके पुण्य प्रभाव से गुहिल वंश की स्थापना कर हारित ऋृषि के आशीर्वाद से मेवाड़ राज्य की स्थापना की।
स्वयंभू शिवलिंग की कृपा से ही अखंड भारत पर बाप्पा रावल ने अपना परचम लहराया। भगवान एकलिंग नाथ को ही इस राष्ट्र का राजा मानकर बाप्पा ने दीवान के रूप में ही शासन संभाला । पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने पर गौ माता करुणाकर का रूप स्वरूप धारण कर भगवान विष्णु के समक्ष स्तुति करती है तभी भगवान का अवतरण होता है । वेदव्यास ने मानव मात्र पर कृपा कर सरस्वती के माध्यम से वेदों की रचना की । उन्होंने शास्त्रों में कहा कि गोबर गौ माता का वर है यानी उसमें लक्ष्मी का निवास है। लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गौ माता की सेवा करें। हरे चारे की व्यवस्था करें ।
बाण माता के अवतरण की कथा सुनाई व बाण माता के पूजारी जी शांतिलाल पालीवाल को मेवाड़ी पाग, शाॅल ओढ़ाकर बहुमान किया। कथा के दौरान ही गौ सेवा करने वाले गौ सेवको शरद सिंह ,विश्वनाथ प्रताप सिंह सुरास , राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के संभाग अध्यक्ष गोविंद कंवर,कान सिंह सुवावा, चित्तौड़गढ़ प्रभारी प्रहलाद सिंह, शहर अध्यक्ष उर्मिला कंवर, जिला अध्यक्ष सरिता कंवर ,दुर्गा कंवर ,राजेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, अरविंद सिंह, मीना , कंवर , करणवीर सिंह सुवावा को सम्मानित किया। जगदंबा की शक्ति से प्रभाव से ही जगत प्रकाशित है। शक्ति के बिना शिव भी शव के समान है। गौ माता की चारों चरणों में चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष विराजते है। गौ माता के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवता निवास करते हैं, इसीलिए उनकी सेवा में राजा- महाराजा भी तत्पर रहते हैं । गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि गौ माता वैतरणी नदी पार कराती है। भगवान की प्रिय जनों को भागवत कहते हैं ।भक्तमाल में 12 भागवत का उल्लेख है। इसीलिए संसार में ऊच -नीच का भेद जाति आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। मेवाड़ के भीष्म पितामह चुण्डा जी के लघु भ्राता राघव देव जी का जीवन चरित्र का यश गान किया । यह सिसोदिया कुल के प्रथम पितृदेव है। जिनकी छतरी बाण माता मंदिर में स्थित है। वह कथा का पुण्य समर्पित किया । मीरा के साथ ही रैदास की भक्ति का स्मरण किया। रसखान को याद कर गीत गायन किया। दया ,धर्म को भूलने पर जैसे चित्तौड़गढ़ दुर्ग वीरान हुआ वैसे जीवन भी वीरान हो जाता है। दिनांक 17/02/2024 को दैवीय भागवत कथा महोत्सव में मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें शिशोदिया वंश के चुण्डावत, राणावत, शक्तावत,कितावत,पुरावत,मोजावत,चन्द्रावत ठिकाने के पाटवी राजाधिराज गोपाल चरण सिंह जी बनेड़ा, सत्यव्रत रावत चुण्डा के वंशज रावत देवव्रत सिंह सलुम्बर,बेगुं रावत महा सिंह, महाराज कुलदीप सिंह जी बेगुं, देवगढ़,आमेट, राणा पुंजा के वंशज कुंवराणी कृष्णा कंवर पानरवा, शक्तावतों के वंशज भीण्डर,बान्सी, रावत जितेन्द्र सिंह मेजा , बस्सी रावत यशवर्धन सिंह, रावत नरेन्द्र सिंह विजयपुर,सिंगोली बाबाजी प्रदीप कुमार सिंह पुर्व विधायक, चित्तौड़ गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या , जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़, रावत चुण्डा स्मृति संस्थान मेवाड़, मेवाड़ क्षत्रिय सेना, जौहर क्षत्राणी संस्थान, दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ, क्षत्रिय सेवा संस्थान सेंती, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपुत करणी सेना, श्री भूपाल राजपूत छात्रावास समिति, श्री क्षत्रिय युवक संघ राधाकृष्णन शिक्षक संघ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट, महाराणा कुंभा ट्रस्ट, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स सहित मेवाड़- मालवा अंचल से कई गणमान्य अतिथि पधार कर दैवीय भागवत कथा महोत्सव दुर्ग पर कथा श्रवण कर मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
निवेदक कान सिंह सुवावा















