रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी नगर में बड़ी सादड़ी नगर के वासियों के लिए बड़ी सादड़ी से छोटी सादड़ी जाने के लिए जयपुर से बड़ी साड़ी चलने वाली रोडवेज को बढ़ाकर छोटी सादड़ी तक रोडवेज की सेवा शुरू हो गई है।
वैशाली नगर वाली रोडवेज बस जो जयपुर से सुबह 7 बज रवाना होकर अजमेर ,भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ होकर प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे बड़ी सादड़ी आती है। इस बस को बड़ी सादड़ी रात्रि स्टॉप के बजाय अब उसका रात्रि स्टॉप छोटी सादड़ी कर दिया गया है। यह 8:30 बजे रात्रि बड़ी सादड़ी से रवाना होकर 33 किलोमीटर की दूरी तय कर छोटी सादड़ी पहुंचती है। और वही रात्रि स्टॉप करती है। फिर सुबह 4:30 बजे छोटी सादड़ी से रवाना होकर 5:30 बजे बड़ी सादड़ी पहुंचती है। यहां से फिर चित्तौड़ भीलवाड़ा अजमेर होते हुए जयपुर के लिए रवाना होती है। इस बस के छोटी सादड़ी तक जाने से छोटी सादड़ी वाले उसे क्षेत्र के सभी गांव के लोगों को बड़ी सादड़ी रेलवे की सुविधा भी मिल पाएगी। बड़ी सादड़ी से प्रतिदिन रेल सुबह 5.55 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करती है। छोटी सादड़ी से रोडवेज बस के चलने से उसे क्षेत्र के लोग अब 5.55 बजे वाली ट्रेन में उदयपुर की यात्रा कर सकेंगे















