राशमी में अधिवक्ताओं का आठवें दिन भी धरना जारी रहा,किया सद्बुद्धि यज्ञ।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। राशमी यहां तहसील कार्यालय में पंजीयन एवं अन्य राजस्व कार्यो में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राशमी बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखकों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक तहसीलदार एवं पंजीयन कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही एवं स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोहर गिरी गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने धरना स्थल पर प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया।