21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकाली शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित ग्राम खोरी के ठाकुर जी महाराज के मंदिर से इक्कीस कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके शोभायात्रा को डीजे की धुन के साथ रवाना किया इस मौके पर श्री श्री 108 सुराजदास महाराज व यज्ञ कर्ता श्री श्री 1008 श्री बालयोगी केशव दास महाराज व आए हुए महाराज व काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे इस मौके पर शोभायात्रा में महिलाओ द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया इस दौरान इक्कीस कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ 29 फरवरी से खोरी बालाजी महाराज के मंदिर में शुरू हुआ जो कि 8 मार्च तक चलेगा यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया इस मौके पर छोटे छोटे बालक बालिकाओं द्वारा आकर्षक झांकी की भूमिका निभाई इस दौरान शोभायात्रा बालाजी मंदिर पर पहुंची और आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए।