कपासन में 108 कुंडीय यज्ञ संपन्नः बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी पहुंचे, अच्छी बारिश की कामना की।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ आज मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र में अच्छी बारिश और पर्यावरण शुद्धता के लिए वरुण और इंद्र देव को विशेष आहुतियां दी गई। संतो सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के सानिध्य में यज्ञाचार्यों को विदाई दी गई। 108 गांवों से आई महिलाओं को कलश वितरित किए गए। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज और स्थानीय गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से यहां पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल रहे 108 कुंडीय यज्ञ आज संपन्न हुआ। विधि विधान से यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देने के बाद पूर्णाहुति दी। साथ ही सयुक्त रूप से महाआरती की गई। समापन कार्यक्रम में मेवाड महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज, पुठवाड़ियां वेद पीठ के आचार्य डॉ. हितेश शर्मा, हमीरगढ़ के संत सागर दास जी महाराज, आरएसएस के राष्ट्रीय सदस्य गुणवंत कोठरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, एमएलए अर्जुनलाल जीनगर, नपा अध्यक्ष मंजदेवी सोनी आदि की मौजूदगी में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा की सनातन और आध्यात्म हमारी धुरी हैं। अब पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा हैं। यज्ञ जहां होता हैं वो भूमि पावन हो जाती हैं। 108 कुंडीय यज्ञ के लिए गायत्री परिवार का आभार जताया। संतो सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने यज्ञ के लिए हरिद्वार से आए यज्ञाचार्यो को विधिवत विदाई दी गई। कलश यात्रा और यज्ञ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले अभी सहयोगियों, भामाशाओ, कार्यक्रम में सेवा देने वालों को गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय गायत्री परिवार के संचालन के लिए प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल की घोषणा की गई। इसके साथ ही कलश यात्रा में 108 गांवों से आए कलश को वापस गंगाजली और यज्ञ की भभुति रखकर इन गांवों की महिलाओं को वितरित किए गए। इससे पूर्व आज सुबह डेयरी चेयर मैन बद्री जगपुरा ने देव पूजन करा यज्ञ में पूर्णा हुति करवाई। गायत्री परिवार के राजस्थान के प्रांतीय प्रभारी मोहनलाल गोतम, राजेंद्र राठी और देवेंद्र सोमानी ने विचार व्यक्त कर सभी का आभार ज्ञापित किया। सदस्य शांतिलाल जाट ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश और गुजरात के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रेमशंकर चाष्टा, दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र राठी, प्रमोद मोदी, संपत सुथार, मदन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।