हमानों का खेड़ा में मनसापुर्ण महादेव का दूध, दही, शहद से किया अभिषेक।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

बड़ीसादड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाई महाशिवरात्रि:मंदिरों में लगे बम बम भोले के जयकारें। 

हमानों का खेड़ा में मनसापुर्ण महादेव का दूध, दही, शहद से किया अभिषेक । बड़ीसादड़ी हमानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार देवी सती का पार्वती के रूप में पुनर्जन्म इसी दिन हुआ था। इस दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह भी संपन्न हुआ था। आज शिवरात्रि महोत्सव पर प्रातः वेला में शिव अभिषेक किया गया एवं पंडित भोपराज शर्मा द्वारा हवन व यज्ञ करवाया गया जिसमें मुख्य यजमान राजेश सुथार कारुण्डा रहे व धर्मध्वजा भी चढ़ाई गई दिन भर जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारे लगी रही व भजन कीर्तन हुए वहीं दर्शन करने आने वाले भक्तों को मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष भेरुलाल टांक और उपाध्यक्ष गोविंद धाकड़ व संरक्षक ठाकुर साहब रतन सिंह द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। मिट्ठू लाल जनवा बलवंत सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।