बांसखोह से खाटू धाम के लिए पदयात्रा हुई रवाना।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता ।

बांसखोह कस्बे से पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालु श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस दौरान पद यात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया और समाज सेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा पद यात्रियों के लिए चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई इस दौरान यह जानकारी रामजीलाल प्रजापति बनवारी प्रजापति अशोक कुमार सचिन प्रजापति व श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने दी।