बालाजी मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ फाग उत्सव मनाया।

संपादक कालूराम कुमावत। 

कपासन। स्थानीय गौतम महिला मंडल द्वारा नगर के मध्य स्थित खारी बावड़ी बालाजी मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ फाग उत्सव मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खारी बावड़ी बालाजी मंदिर पर गौतम महिला मंडल द्वारा फागोत्सव के तहत लड्डू गोपाल के सम्मुख विभिन्न देवी देवताओं के भजनों का जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर ललिता उपाध्याय, धीरज व्यास, लीला उपाध्याय, नूतन चाष्टा, अंजू चाष्टा, नीलम चाष्टा, पुष्पा व्यास, मोनिका चाष्टा,  सुनीता चाष्टा, अनिता चाष्टा, पूजा उपाध्याय,आशा चाष्टा, कृष्णा व्यास, ललिता चाष्टा, प्रेम व्यास, श्यामा उपाध्याय, दुर्गा चाष्टा, आशा चाष्टा, सुमित्रा चाष्टा सहित गौतम महिला मंडल की कई महिलाएं उपस्थित रही हैं।फाग उत्सव के दौरान महिलाओं ने फागणिया में उड़े रे गुलाल, गजानंद आ जाना,मेरे बांके बिहारी लाल,जिनी जिनी उड़े रे गुलाल, तेरे डमरू की धुन सुनकर, बावड़ी का बाला साहब बेठा मारा चौक में सहित विभिन्न देवी देवताओं के भजनों पर जमकर नृत्य किया।