जयपुर के कोटखावदा से बाबा खाटू श्याम धाम के लिए 9 वी डाक पदयात्रा रवाना हुई इसमें कोटखावदा क्षेत्र के आसपास के लोगों ने व बढ़ चढ़ कर भाग लिया ओगड़ बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए नाचते कूदते गाजे बाजे के साथ नंद बगीची बालाजी छोटा बास तक शोभा यात्रा निकाली गईं।आकर्षक झांकियां सजाई गई जिसमें राजस्थान के राज्य पशु ऊंट ,घोड़िया , बग्गी बैंड बाजे सहित जगह– जगह पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा के साथ निकाली गई। साथ ही जगह-जगह श्रद्धालुओं को नाश्ता खिलाया गया इसके बाद श्याम बाबा के लिए यात्रा रवाना हुईं समिति अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने बताया कि यात्रा में विधायक रामावतार बैरवा ने भी बाबा को ढोक लगाकर यात्रा रवाना करवाई साथ ही मुख्य अतिथि विधायक रामावतार बैरवा व कोटखावदा थाना अधिकारी को समिति द्वारा श्याम बाबा की तस्वीर भेंट की गई वह समिति द्वारा मान सम्मान किया गया। यात्रा आज शाम तक जयपुर व कल बाबा श्याम के दरबार पहुंचेगी।