रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित आर के पैराडाइज गार्डन में मगलवार को शाम करीब 8 बजे श्री श्याम युवा मित्र मंडल बांसखोह के तत्वाधान में प्रथम वार्षिकोत्सव श्री श्याम भजन संध्या का किया शुभारंभ इस मौके पर श्याम बाबा की सजी आलौकिक फूल बंगले से आकर्षक झांकी इस दौरान आए हुए कलाकारों का श्याम बाबा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कलाकार बबलू शर्मा जयपुर , प्रेम तंवर दौसा , मीनू जायसवाल जयपुर, कमलेश तिवाडी बांदीकुई ,द्वारा रंगारंग भजनों का किया शुभारंभ श्याम भक्त रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए बाबा श्याम की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर श्याम भक्तो मे काफी उत्साह दिखाई दिया इसी के साथ ही आए हुए सभी अतिथियों का भी श्याम बाबा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।















