रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह स्थित लालावाला मोड़ पर श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर्व पर फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस दौरान मंदिर के पुजारी लोकेश शर्मा , नारायण दास महाराज के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए इस मौके पर काफी दूर दराज से करीब 15 से 20 गांव की पदयात्रा आई इस दौरान श्री श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ता द्वारा सभी श्याम भक्तों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं अल्पाहार व शर्बत की व्यवस्था की गई इस दौरान जगदम्बा म्यूजिकल ग्रुप उगावास बासडा के टीम के कलाकार आर्गनाइजर रविन्द्र कुमार,ढोलक जेकेन्दर, सत्यनारायण जांगिड, द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया इस दौरान श्याम भक्तों द्वारा श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए रंग गुलाल से खेलते हुए नजर आए इस दौरान श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष विनोद पंचोली, बजरंग लाल बोहरा,प्रभुनारायणं शर्मा बाबूलाल,सचिव गिर्राज पंचोली, मंगलाराम चांदा लवाण, कैलाश, गेंदीलाल, कमलेश एवं समिति के सभी कार्यकर्ता गणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।















