फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। फूलों और अबीर से खेली होली, नाच गाकर प्रभु को रिझाया

बस्सी।  होली का त्योहार करीब आते ही गली मौहल्लों व मन्दिरों में फागोत्सव की धूम मची हुई है। कहीँ ठाकुरजी मंदिर, कहीँ बालाजी मंदिर तो कही दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धालु भाव विभोर होकर प्रभु का गुणगान कर सामीप्य पा रहे है। इसी कड़ी में नगरपालिका क्षेत्र के चक रोड स्थित विजय कॉलोनी के सांतों बहना मंदिर में शुक्रवार को फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सातों बहन मंदिर को सजाया गया। साथ ही सांतों बहना माता की फूल बंगला झांकी सजाई गई। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद छिपा व चंदा देवी ने माताजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में कॉलोनी की महिलाओं गजानन्द के भजनों को गाकर फाग के गीत गाए। महिलाओं ने ”सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी…, ”होली खेलां आपा गिरधर गोपाल से…, ”जुलम कर डाल्यो या काईं कर डाल्यो…, ”गुलाब गजरो फूला रो गजरों…, ”नैना नीचा कर ले श्याम न रिझावली कांई नैना नीचा कर ले…, ”आज बिरज में होली रे रसिया…, ”रंग मत डाले रे सांवरिया…, ”झोली भर लो भक्तो रंग और गुलाल से…, ”सामोद खोल में बैठी जी सांतों बहना महामाया…, ” माताजी थारा मंदिरा में गूंजे जय जयकार…, सरीखे भजनों की प्रस्तुति दी। बीच बीच में श्रद्धालुओं ने नाच गाकर प्रभु को रिझाया। कार्यक्रम में फूलों व अबीर उड़ेलकर होली खेली। अन्त में प्रभु व माताजी की महाआरती उतारी गई। बाद में भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मोहनलाल प्रजापत, मिठ्ठनलाल दोपहरिया, महेंद्र प्रजापत, सतीश प्रजापत समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।