संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन/ 31 मार्च रविवार को रंग पंचमी के पावन पर्व पर श्री यशोदानंदन सत्संग महिला मंडल के द्वारा रेलवे स्टेशन सगस जी चौक में फागउत्सव,भजन व सत्संग, मतदाता जागरूकता व दान पुन्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री यशोदा नंदन सत्संग मंडल के कैलाश चन्द्र गर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष की पहली रंग पंचमी के पर्व पर शनिवार 30 मार्च को कपासन की श्री यशोदा नंदन सत्संग महिला मण्डल द्वारा सदस्य चौक में फागउत्सव, भजन व सत्संग व दान पुन्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये । उन्होंने बताया कि गणपति पूजन एवं लड्डू गोपाल ठाकुर जी के श्रृंगार के बाद के दोपहर 2:00 बजे आरम्भ उत्सव गये । संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक आशा मोदी के अनुसार कैलाश चन्द्र गर्ग ने ठाकुर जी सती पार्वती बालाजी सांवरिया सेठ और खाटू श्याम महाराज के अलावा कई भजन प्रस्तुत किये । प्रियंका शर्मा ने भागवत उत्सव एवं माता जी के भजन प्रस्तुत किये। स्वाति विजयवर्गीय नीतू कुमावत, बिंदु बारेगामा, बसंता मोदी, सीता शर्मा, मनोरमा, बिंदु बारेगामा, डिंपल आंचलिया, कैलाश विजयवर्गीय, नीतू शर्मा व अन्य ने भजन प्रस्तुत किया आयोजन में उपस्थित सैकड़ो महिलाओं ने फागउत्सव में उर्मिला मोदी, सावित्री मोदी रुचि रानू रितु मोदी वन्य सैकड़ो महिलाओं ने फूलों अबीर गुलाल से होली खेलते हुए जमकर नृत्य किया मगन होकर भजनों का आनंद लिया! आरती एवं महाप्रसाद के बाद कनिष्ठ सहायक अनीता विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई । होली रंगोली के भजनों का एैसा समा बांधा कि उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। अन्त मे आरती, भोग के बाद महप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर एवं भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।















