मनासा में बिगड़ा ख्यातनाम कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा का स्वास्थ्य, कथा हुई निरस्त, पांडाल में पहुंचकर भक्तों से भावुक होकर मांगी क्षमा।

संपादक कालूराम कुमावत।

मनासा। नगर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरूआत के पहले दिन ही निरस्त हो गई। पं. प्रदीप मिश्रा ने स्वयं कथा पांडाल पहुंचकर स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए कथा को निरस्त किया। इस दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से कथा को निरस्त किया जा रहा है। आगामी कई आयोजन भी निरस्त किए गए हैं। अगले साल मनासा में फिर से कथा होगी और उस कथा का समूचा खर्च मिथलेश सेवा समिति उठाएगी और यजमान यहीं रहेंगे।