रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में ईसर गणगौर की महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा होली के दिन से ही 16 दिन तक ईसर गणगौर का पूजन किया जाता है इसके लिए बुधवार को भी महिलाएं व बालिकाएं जल कलश लेकर पूजन स्थल पर पहुंची इस दौरान 16 दिन तक कुंवारी कन्याएं अच्छे वर प्राप्ति के लिए तथा नव विवाहिताएं सुखद एवं सफल दाम्पत्य जीवन के लिए पीहर में ही ईसर गणगौर की पूजा करती है वहीं भगवान शिव की ईसर के रूप में तथा गणगौर की पूजा मां गौरी पार्वती के रूप में की जाती है यहां गणगौर पर प्रतिदिन महिलाएं व बालिकाएं जल स्रोतों से कलशो में जल भरकर के मंगल गीत गाते हुए पूजन स्थल पर पहुंचती है और पूजन स्थल पहुंचकर परंपरागत और विधि-विधान से ईसर और गणगौर का पूजन कर रही है इस मौके पर पुष्पा तिवारी ,सुनीता, निशा ,आशा ,डोली ,अर्चना, अन्नू सोनी, सोनाली , गुन्ना आदि महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया















