रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता ।
बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा कस्बे में गुरुवार को महिलाओं ने दशा माता का विधी विधान से पूजन किया इस दौरान महिलाओं का कहना है दशा माता का डोरा मंदिर में बनाया जाता है फिर उसके बाद ही दशा माता की पूजा पीपल के पेड़ के चारों तरफ धागा बांधते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करके महिलाओं ने दशा माता के परिक्रमा की कथा सुनी और व्रत रखा इस दौरान अपने से बड़ों से चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही महिलाओं ने दशा माता के डोरे का परंपरागत तरीके से पूजन किया इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि घर में सुख शांति की मनोकामना को लेकर यह दशा माता का पूजन किया जाता है इस मौके पर महिलाएं नए वस्त्र पहनकर मंगल गीत गाते हुए दशा माता की पूजा पीपल के पेड़ के चारों तरफ धागा बांधते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करती है इस दौरान महिलाएं सुगना देवी ,विद्या देवी, इंद्रा देवी ,भगवती देवी, संतोष देवी ,हेमलता देवी ,प्रेम देवी ,शांति देवी , मोनिका दुलारा समस्त दुलारा परिवार की महिलाओं ने यह जानकारी दी।















