कपासन क्षेत्र के दोवनी, मुंगाना, छापरी में रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु किया जागरूक।

संपादक कालूराम कुमावत।

कपासन। लोकसभा आम चुनाव 2024 में जन- जागरण के साथ शत प्रतिशत मतदान करवाने हेतु स्वीप ( सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों का कपासन स्वीप प्रभारी और विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल द्वारा आयोजन करवाया जा रहा है । पोरवाल ने बताया कि एक सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का जागरूक, निर्भीक और जिम्मेदार होकर शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी होता है। जिससे हमारे के लिए सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ता है। स्वीप प्रेस प्रभारी राहुल आचार्य ने बताया कि सभी पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के निरंतरता में सोमवार को छापरी में ग्राम विकास अधिकारी पुष्करराम योगी, मुंगाना में ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल जाट व दोवनी में ग्राम विकास अधिकारी राहुल व्यास और कनिष्ठ सहायक अनीता विजयवर्गीय के द्वारा सभी कार्मिकों और ग्रामीणों के साथ रंगोली बनाकर 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक वैष्णव, चांदमल भांभी, अपर्णा सिंह , विनोद ढाका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा शर्मा, सरोज शर्मा सहित ग्रामीण मतदाता उपस्थित रहे।