रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
गंगापुर सिटी में मंगलवार को चैत्र नवरात्रि संवत 2081 पर नवरात्रि पर्व पर केला देवी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शन करके अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगते हुए नजर आए इस मौके पर समाजसेवी कार्य कर्ताओं के द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए नींबू शिकंजी शरबत आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इसी के साथ ही पुलिस प्रशासन अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा नवरात्रि पर्व पर मेले की व्यवस्था को लेकर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इस मौके पर काफी दूर-दराज से आ रही पद यात्रियों का मंदिर कमेटी के सदस्य के द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस दौरान श्रद्धालु माता की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर राजेश गुलयानी संयोजक वह कैशियर देवकीनंदन, शिवम जांगिड़, सीताराम शर्मा ,अशोक चौधरी, जगदीश , व टीम के सभी सदस्य मौजूद थे।
*_क्षेत्र की खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें_*















