चमत्कारी शनि देव की मंगला आरती में श्रद्धालो कि लगी भीड़।

संवादाता बन्शी लाल धाकड़ राजपुरा।

चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर बाड़ी बांध पर आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 शनिवार को सुबह शनि देव की मंगला आरती में दूर दराज से भक्तगण पैदल आकर चमत्कारी शनि देव के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण हो रही है। तथा माखन मिश्री का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया ,सूर्योदय की प्रथम किरण से ही मंदिर परिसर में भक्तों का मेला लगना प्रारंभ हो गया हजारों कोसों से भक्तगण पधार रहे हैं ।किसी भी प्रकार की समस्या या दुःख दर्द है तो प्रभु की दया से सभी के संकट दूर हो रहे हैं। हजारों की संख्या में दिनभर भक्तों की भीड़ रही ।शाम 6:30 बजे महा आरती संत श्री नागेश्वर जी महाराज के कर कमलो द्वारा संपन्न की वह नवग्रह की आरती सुनील जी सुथार कमेटी के उपाध्यक्ष द्वारा की गई दिन में जागरण व प्रसाद जगदीश जी आंजना ,गोपाल जी आंजना बाड़ी वालों की और से रहा । महा आरती के पश्चात भंडार खोला गया जिसमें पुराना भंडार व नया विशाल भंडार कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल सुथार, कोषाध्यक्ष उदय राम गुर्जर, व कमेटी के सदस्य बद्रीलाल सेन द्वारा विधि विधान से पूजन कर खोला गया। जिसमें संपूर्ण गणना के बाद 1,23 ,176 रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई भंडार की गणना लोभचंद जाट ,राजकुमार सोनी, अशोक साहू ,कैलाश कुमावत ,कैलाश गुर्जर द्वारा की गई कमेटी के सभी सदस्य ने अपनी सेवा देने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी कमेटी द्वारा भजन कीर्तन किया व शनि देव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। आने वाले शनिवार को दिन में जागरण व महाप्रसाद श्रीमान सुरेश जी बोहरा /सुखलाल जी बोहरा (धाकड़ ) रघुनाथपुरा (बंबोरी )वाले की तरफ से रखा गया है शनि देव सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करें शनि देव की कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर बनी रहे। भोलेनाथ की जय ।

क्षेत्र की खबरें देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें