दुर्गा अष्टमी के पर्व पर घर-घर में दुर्गा माता की हुई पूजा मनोकामना मांगी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी क्षेत्र में मंगलवार को नवरात्री के दुर्गाष्टमी पर्व पर घर घर में कई तरह के पकवान बनाए गए इस मौके पर घर घर में दुर्गाष्टमी की विधि विधान से पूजा अर्चना किए ओर छोटे छोटे बालक बालिकाओं को घर,मंदिर, आदि स्थानों पर बुलाकर भोजन कराया और छोटे छोटे बालक बालिकाओं के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान सुमन, उमा देवी गुप्ता का कहना है कि नवरात्रि पर्व पर रोज एक समय ही भोजन करते हैं और यह नवरात्रि चैत्र महीने में पूजा जाता है इसी के साथ ही सुनिता जायसवाल , निशा जायसवाल, तनीषा जायसवाल,का कहना हैं कि यह पर्व सभी जगह पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है अपने परिवार की सुख शांति को लेकर यह नवरात्रि में दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है इस दौरान छोटे छोटे बालक बालिकाओं को भोजन कराकर उनके तिलक लगाकर गिफ्ट आइटम दिया जाता है इस मौके पर बालक बालिकाओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया।