हर्षोल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी . कस्बा समेत उपखंड क्षेत्र में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हनुमान मंदिरों में कहीं हनुमान चालीसा के पाठ कहीं सुंदरकांड तो कहीं राम नाम का गुणगान किया गया। इससे पूर्व महंत व पुजारी ने बालाजी की को चौला चढ़ाकर फूल बंगला झांकी सजाई। इसके बाद रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों को रोशन किया गया। अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी जो देर शाम तक लगी रही।सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का गुणगान किया। कई घरों में पकवान बना कर पूजा अर्चना की। कस्बा के कल्यानगंज स्थित बाल हनुमान मंदिर, टिबड़ी वाले बालाजी मंदिर, बस्सी चक स्थित हनुमान मंदिर, गोपाल जी की बगीची स्थित हनुमान मंदिर, गौर बाजार स्थित हनुमान मंदिर समेत आदि मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के समक्ष मत्था टेक परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। फोटो कैप्शन- बस्सी के कल्यानगंज स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ करते बच्चे।