खाकी बाबा श्री बालाजी महाराज चरणगढ के मंदिर में 51 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ को लेकर मीटिंग का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के चरनगढ़ खाकी बाबा श्री बालाजी महाराज के 51 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ आयोजन के संबंध में मीटिंग का आयोजन रामचंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में कर निम्न निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए ।उपस्थित चरणगढ़ वासियों ने भंडारे दिवस को पत्तल उठाने के साथ ही यथा संभव नगद राशि देने के भी घोषणा की। गिर्राज प्रसाद कमलेश वैष्णव पुत्र बद्रीनारायण इंद्रपुरी तहसील कोटखावदा द्वारा संपूर्ण मसाले की घोषणा की गई। 5मई2024 को लगने वाली बोलियां के संबंध में अगले दिन से प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी प्रभु नारायण शर्मा राजपुरा को दी गई। टेंट लाइट फ्लावर का प्रारूप बनाने हेतु रामस्वरूप शर्मा लालपुरा को अधिकृत किया गया विद्युत पेयजल एवं भवन निर्माण कमेटी को शीघ्रतिशीघ्र निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा गया।मंदिर परिक्षेत्र में रंग पेंट करवाने की जिम्मेदारी बाबूलाल गुर्जर कैलाश वैष्णव को दी गई।धन संग्रहण एवं यजमान निर्माण कमेटियों को सक्रिय करने हेतु प्रभु नारायण शर्मा बजरंग लाल बोहरा एवं रामचंद्र गुर्जर को अधिकृत, किया गया वह उनसे मिलकर कार्य को आगे बढ़ावे ।कमेटी को और मजबूत बनाने हेतु नए सदस्य जोड़कर विस्तार किया गया सभी ने एक स्वर में 5 मई2024 को अधिक से अधिक संख्या में टेंट व्यवसाय फ्लावर व्यवसाय एवं लाइट डेकोरेशन व्यवसाय फर्मों के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का भरोसा दिया। इस मौके पर चरनगढ़ राजपुरा पातलवास रजवास भूङला टेकचंदपुरा इंद्रपुरी झुपड़या रोजवाड़ी लालपुरा सहित अनेक गांवो के लोग उपस्थित थे।