संपादक कालूराम कुमावत। 
जंतर मंतर नई दिल्ली… 11 सितंबर 2024 को 2008 से 2024 तक संघर्ष की पराकाष्ठा तक संघर्ष करने वाले संघर्षी किसान व किसान पुत्रों की समिति भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के बैनर तले 51 सदस्यों के किसान व किसान पुत्रों के प्रतिनिधियों ने अफीम खेती की नीति 2024 -25 को पारदर्शी किसान हितेषी नीति बनाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री वित्त मंत्री वित्त राज्य मंत्री राजस्व भारत सरकार को निम्नलिखित सुझाव प्रेषित किया।
1. 1997-98 से काटे सब अफीम पट्टे व आजादी से आज तक अफीम खेती कर चुके सभी किसानों को लुनी चिरनी के अफीम पट्टे दिए जाएं।
2. असंवैधानिक रूप से नारकोटिक्स विभाग द्वारा किसानों पर थोप गए सीपीएस पद्धति तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और सब किसानों को लुनी चिरनी के अफीम पट्टे दिए जाएं।
3. अफीम का मूल्य बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय मूल्य न सही तो कम से कम अंतरराष्ट्रीय मूल्य का आधा मूल्य तो किसानों को दिया जाए
उपरोक्त तीनों बिन्दुओं के मध्य नजर परंपरागत अफीम खेती को बचाने व सीपीएस पद्धति समाप्ति और अफीम का मूल्य बढ़ाने के बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए अफीम खेती की नीति 2024 -25 जारी की जाए जिससे देश को विदेशी मुद्रा किसानों की रोजगार मरीजों को सस्ती दवा सुलभ हो सकेगी और प्रधानमंत्री महोदय द्वारा चित्तौड़ की धरती पर धरना दे रहे 2008 से आंदोलन कर रहे किसान व किसान पुत्रों को 24 11 2013 चित्तौड़ की धरती पर परंपरागत अफीम खेती के अफीम पट्टे बहाली का आश्वासन का वादा भी पूरा हो सकेगा और किसानों को फसल का मूल्य दुगना नहीं 10 गुना हो जाएगा और मेक इन इंडिया मेड बाय किसान भी सार्थक सिद्ध हो सकेगा
2008 से 2024 तक संघर्ष की पराकाष्ठा तक संघर्ष करने वाले राजस्थान मध्य प्रदेश के किसान व किसान पुत्रों के प्रतिनिधि मंडल संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलोट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल धाकड़ (टाइगर) चित्तौड़गढ़ जिला सचिव भेरूलाल जटिया चिकसी डूंगला तहसील अध्यक्ष अशोक धाकड़ देलवास सुरेश जटिया रंगलाल सुथार मध्य प्रदेश प्रतिनिधि रामचंद्र डांगी भगोर मांगीलाल कुशवाहा मानपुर मंदसौर
जयराज मेघवाल अमरलाल मेघवाल नारायण लाल नानूराम मीना दुर्गा खेड़ा देवीलाल सेन अर्निया पंत बंसीलाल मेघवाल जीतावल जय लाल बंजारा सत्यनारायण धाकड़ बाबूलाल धाकड़ मोहन सिंह मीणा कमलेश धाकड़ रावतपुरा परशराम बडवल सहित राजस्थान मध्य प्रदेश के किसान व किसान पुत्र प्रतिनिधियों ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में उपस्थित होकर भारत सरकार से देश व किसान हित में पारदर्शी अफीम खेती नीति 2024- 25 जारी करने की मांग की।
मांगीलाल मेघवाल बिलोट















