रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी उपखंड के पहुँना मे स्थित पुलिस चोकी मे गंगरार पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लाल व राशमी सीआई श्यामराज सिंह की उपस्थिति मे आगामी त्यौहारो को लेकर सीएलजी शांति समिति सदस्यो की बैठक हुई बैठक मे गंगरार डिप्टी ने दोनो समुदाय के लोगो से आने वाले त्यौहार जल झुलनी एकादशी,ईद मिलादुन्न नबी,अनंत चतुर्दर्शी आदि त्यौहारो को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की वही सीआई श्यामराज सिंह ने भी ईन पर्वो को लेकर जुलूस आदि शांतिपूर्ण निकाल आपसी सामंजस्य व भाईचारे से त्यौहार मनाने की बात कही इस अवसर पर थानमल,कमलनयन तोतला,रामेश्वर लाल गाडरी,गोवर्धन लाल,रतनलाल,गोपाल लाल अहीर,फकरु द्धिन,आजाद मंसूरी,जाकीर बिसायती,अजीज मो.,शब्बीर मो.निलगर,ऊंचा के ईकबाल खां,गफ्फार खां सहीत एएसआई देवीलाल व पुलिस के जवान सहीत गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।















