रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी उपखंड के पहुँना ग्राम के मुख्य मार्ग पर लसाडीयां दरवाजा व बस स्टैंड के बिच ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते नाली की नियमित सफाई नही होने से नाली कचरे से अटी पडी हुई है ओर नाली का गंदा पानी सडक पर फैल रहा है जिससे ग्राम मे आने जाने वाले राहगिरो को भारी परेशानी उठानी पड रही है ग्रामिणो ने बताया की बस स्टैंड, हाॅस्पीटल,पुलिस चौकी चौराहे आदि पर इसी रास्ते से आना जाना पडता है पिछले कई दिनो से नाली का गंदा पानी सडक पर पसरा हुआ है जिससे निकलने मे राहगीरो खासकर महिलाओ व विद्यालय आने जाने वाले विद्यार्थियो को भारी परेशानी उठानी पड रही है बताया गया की नाली का गंदा पानी सडक पर कई दिनो से फैला हुआ है पर जिम्मेदार ग्राम पंचायत ने अनदेखी कर रखी है जिसका खामियाजा राहगीर भुगत रहे है ग्रामवासियो ने शिघ्र इस समस्या के समाधान की मांग ग्राम पंचायत प्रसासन से की है















