संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन । समाजसेवी भामाशाह मोहनलाल ढंढोरिया उदयपुर द्वारा कपासन में 35 लाख की लागत से निर्मित नोजी बाई मोहनलाल ढंढोरिया छात्रावास का लोकार्पण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलाल ढंढोरिया निवासी उदयपुर द्वारा पैंतीस लाख रुपए से निर्मित छात्रावास का लोकार्पण ब्रजराज बोहरा मांगीलाल वर्मा सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता में शासन सचिव पीडी राजस्थान सरकार ,बाबूलाल जैलीया सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य महाविद्यालय डॉ,मोहनलाल बडारिया सेवानिवृत्ति उपनिदेशक ,मांगीलाल झारोटिया सेवानिवृत्ति उपखंड अधिकारी की आतितथ्य में समारोह पुरुष संपन्न हुआ। समाज के बालूराम भेरूलाल हीरालाल गुलाबचंद मांगीलाल ने बताया कि यह
कार्य अपने आप में एक अंगूठी पहल है, ।आर्थिक युग में जहां प्रत्येक इंसान पैसे के लिए भागता है ,वहां इन्होंने अपने जीवन की कमाई गरीब व निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण में की है ।इस प्रकार के कार्यों से निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सभी को अवसर मिलेगा। हजारीलाल रेगर ने कहा कि हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान हेतु कार्य करने चाहिए।इस कार्यक्रम में कपासन सहित आसपास के क्षेत्र के रेगर समाज के कई महिला पुरुष उपस्थित थे ।जयराम ,राहुल आर्य ने बढ़कर कार्य किया ,तो उदयपुर के जगदीश चंद्र हेमंत विनोद सुमित धीरज दिव्यांश पूनम प्राजं ढंढोरिया ने सभी आगंतुको को भोजन करवा आशीर्वाद प्राप्त किया ।















