शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी के वार्षिक चुनाव 22 को।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 

राशमी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी का एक दिवसीय अधिवेशन व उपशाखा के वार्षिक चुनाव 22 सितंबर रविवार को रा.व.उ. संस्कृत विद्यालय राशमी में होंगे। उपशाखा अध्यक्ष गोपाल जाट देवपुरा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद्र सुथार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपशाखा निर्वाचन अधिकारी जिला मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी व पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत होंगे। उपशाखा मंत्री ओमप्रकाश बारेठ ने बताया कि उपशाखा में अध्यक्ष, मंत्री,महिला मंत्री,कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन हेतु 22 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

उपशाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उदयलाल अहीर,नरेशदत्त व्यास, गोपाल जाट देवपुरा,बद्री लाल जाट,ओमप्रकाश बारेठ,घनश्याम पारीक,जगदीश चंद्र अहीर, विकास कुमार आचार्य,सुनील कुमार परिहार,शंकरलाल गाडरी, देवीलाल तेली,राजाराम कासनिया,कविता अहीर, झमकु जाट सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने सदस्यों से निर्वाचन में भाग लेने की अपील की है