मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना के सविदा कम्प्यूटर ऑपरेटरो ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर एवम मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी को मिलकर सोफ़ा ज्ञापन।

 रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शान्ति लाल गाडरी ने बताया की निशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना में प्रदेश के 2532 सविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर व्यकिगत अनुबंध के आधार पर कार्यरत है जिनका सविदा सेवा रूल्स 2022 में डेटा एंटी असिस्टेंट पर शामिल करने के ऑर्डर दिये गये थे परन्तु विभाग द्वारा आज दिनाकं तक नियुक्ति पत्र जारी नही किये गए है।

यदि दिनांक 27.09.2024 तक नियुक्ति पत्र जारी नही किये जाते है, तो दिनाकं 30.09.2024 को सांकेतिक धरना/स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जायेगा।।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश माली के नेतृत्व मे ज्ञापन दिया गया एवं कालू लाल बंजारा, सीमा गुर्जर, प्रिया गंगरार, हेमशंकर सैनी, निर्मल शर्मा, विशवपाल सिंह राकेश सैनी चित्तौड़गढ़, शंकर लाल डुंगला एवम पूरे जिले से सभी कंप्यूटर ओपरेटर उपस्तित थे ।।