रिपोर्टर राकेश कुमावत।
निम्बाहेड़ा। पंचायत समिति निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत कोटडी कलाँ के सरपंच पारसमल जैन पर गांव वालों ने मनमर्जी कर चरनोट भूमि में प्लाट नीलाम करने का आरोप लगाया। गांव वालों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा जिस भूमि को आबादी दिखाकर प्लाटों के लिए नीलाम किया जा रहा है वह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में चरनोट श्रेणी के अंतर्गत आती है। और जिस भूमि का हवाला प्लांट की निलामी के लिए दे रखा है उस भूमि पर पहले से ही लोगों के मकान बने हुए हैं तथा कुछ भूमि पर सामुदायिक भवन आदि बने हुए हैं। गांव वालों ने इस मामले में
उपखंड अधिकारी विकास पंचोली व जिला कलेक्टर आलोक रंजन को भी लिखित में शिकायत देकर जांच करने की मांग की। इस मामले में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ने बताया कि शिकायत आते ही मैंने तुरंत पंचायत समिति के विकास अधिकारी को कार्रवाई हेतु अग्रेषित कर दी है। उपरोक्त मामले में सरपंच की मनमर्जी की अगर बात करें तो मौके पर प्राकृतिक नदी के बिल्कुल समीप उबड़-खाबड़ भूमि में बड़े-बड़े पहाड़ी कच्चे पत्थर जमा कर कर दीवार बनाई जा रही है ताकि भूमि को समतल किया जा सके। वहीं निमार्ण कार्य भी मनमर्जी व गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि आखिर सरपंच की ऐसी क्या मजबूरी है जिसके चलते ऊपर उबड़-खाबड़ और नदी के पास भूमि पर प्लाट नीलाम करने की योजना बनाई। यदि वर्षा काल के दौरान नदी का पानी इन प्लाटों तक पहुंचेगा तो फिर उसमें लोगों का आवास कैसे सुरक्षित रह पाएगा। फिलहाल मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करवाते हैं। इस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेना चाहि तो वहां उपस्थित ग्रामीणजनों ने कहा कि यह भूमि चरनोट की रहनी चाहिए ताकि इस पर भविष्य में पशुओं के चरने की जगह बनी रहे। क्योंकि पशुओं के लिए इसके अलावा कहीं पर भूमि खाली नहीं है। इस दौरान गांव के लालूराम, शंभूलाल, कंवरलाल, खेमराज देवकिशन, विशाल,मुन्नालाल ,कनीराम राजमल,अंबालाल,गोवर्धन लाल नानालाल, रामप्रसाद ,मांगीलाल शेषमल, लोकेश, ओमप्रकाश, दशरथ ,रामचंद्र ,रोड़ीलाल ,रमेशचंद्र कमली बाई गीता बाई राजू बाईं आदि उपस्थित थे।















