चित्तौड़गढ़ जिले में भी हर वर्ष की भांति फार्मासिस्ट श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय में मनाया गया।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।
चित्तौड़गढ़ विश्व फार्मासिस्ट दिवस- 2024 का सफल आयोजन दिनांक 25 सितंबर 2024 को जयपुर के विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान ओंकार जी बगड़िया (सीईओ विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी) श्रीमान राजेश यादव (डिप्टी रजिस्ट्रार राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस) श्री नरेंद्र कुमार रेगर (रजिस्टार राजस्थान फार्मेसी काउंसिल )श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ (प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत )श्री महेंद्र जोनवाल (एडीसी) को आमंत्रित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष (राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत) श्री तिलक चंद शर्मा के निमंत्रण एवं आव्हान पर राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 600 से ज्यादा फार्मासिस्ट और सीनियर फार्मासिस्ट जयपुर में एकत्रित हुए। सभी मुख्य अतिथियो द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका एवं दवाओ के रख-रखाव से लेकर उनके प्रभाव एवं दुष्प्रभाव, गुणवत्ता, दवाओँ की मात्रा, दवाओं को लेने के सही समय और सही तरीके आदि में फार्मासिस्ट की महत्ता एवं सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। *फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ शाखा -चित्तौड़गढ़* के जिलाध्यक्ष श्री उमेश चौहान ने बताया कि प्रदेशस्तरीय फार्मासिस्ट डे 2024 के इस कार्यक्रम में जयपुर समेत बहुत से जिलो के फार्मासिस्टों द्वारा कई रंगारंग ,लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुतिया दी गई तथा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले फार्मासिस्ट को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले से फार्मासिस्ट कर्म.संघ जिलाध्यक्ष श्री उमेश चौहान, सचिव श्री भरत धाकड़, कोषाध्यक्ष श्री हरीश मंडोवरा, महामंत्री श्री देवेश बंसल, मीडिया प्रभारी कमलेश तेली ने भाग लिया एवं जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए श्री देवेश बंसल को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।