रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के संबंध में कानूनी कार्यवाही की मांग।
चित्तौड़गढ़। थानाधिकारी महोदयजी, पुलिस थाना चन्देरिया चितौडगढ
लाड बाई पत्नी कैलाशचन्द्र सेन उम्र वयस्क निवासी बडोदिया जिला चितौडग़ढ़ बनाम उपरोक्त विषय मे निवेदन है किः- 1. यह कि घटना दिनांक 28.09.2024 को सुबह 06 बजे की हैं कि मेरे भाई दिनेश पिता कन्हैयालाल सेन जी के घर के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी पर लटके हुए पाए गए तथा दिनांक 23.09.2024 को मृतक दिनेश की पत्नी की भी मृत्यु हो गयी थी जिसमें कारणो का कोई पता नही लगा मृतक दिनेश के ससुराल वालो ने मेरे भाई के उपर दिनेश की पत्नी सोनु कुमारी को मारने का आरोप लगाया जिसमें नगरी गांव से मुल्जिमान पंच पटेल व मेरे भाई के ससुराल वाले बडोदिया आए और पुरे परिवार को धमकाने लगे कि तुमने ही सोनु को मारा हैं तथा मुल्जिमान राजुलाल सेन नगरी ने पुरे परिवार को झुठा फंसाने के लिए धमकी दी और इस प्रकार मेरा भाई के पुरे परिवार को मृतक सोनु को मारने की झुठे आरोप लगाए उक्त मुल्जिमान बडोदिया गांव के पंच पटेलो के साथ में हमराह होकर गांव के पंचायती नोहरे पर मीटिंग रखी गई जहां पर गांव नगरी के पंच पटेल व राजुलाल सेन व बडोदिया के पंच पटेल सभी ने मिलकर एक खाप पंचायत बुलाकर मेरे भाई को दिनांक 25.09.2024 को सुबह पंचायत बुलाकर गांव के सामनें बुलाकर फरमान सुनाया कि दिनेश तुने अपनी पत्नी सोनु को मारा हैं जिसका जुर्म कबूल कर अगर जुर्म कबूल नही करेगा तो खाप पंचायत तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही करेगी और समाज से और चोकले से बाहर करेगी। 2. यह कि श्रीमान मेरा भाई दिनेश ने पंचो के सामनें हाथ जोडकर मेरे भाई के बच्चो ने हाथ जोडकर पंचायत के सामनें विनती की कि हमने नही मारा हैं जिस पर पंचायत के राजुलाल सेन निवासी नगरी ने व सब पंचो ने कहा कि तुझे कबुल करना पडेगा तुने ही सोनु को मारा हैं जिस पर मेरे भाई ने साफ मना कर दिया कि किन कारणो से सोनु की मृत्यु हुई जिसकी मुझे कोई जानकारी नही हैं जिस पर बडोदिया गांव के पंच पटेलो ने व नगरी गांव के पंचपटेलो ने कहा कि तु हमें साफ साफ बता दे नही तो तुझे कल गांव के बीच में नीम के पेड पर बांधकर मारेंगे फिर भी कबुलना पडेगा इस प्रकार खाप पंचायत ने आदेश सुनाया और उपर्युक्त्त मुल्जीमानों ने मेरे भाई को बार बार आत्महत्या करने पर मजबुर किया जिससे मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली और सोनु को मारने की झुठे आरोप लगाकर मानसिक प्रताडित किया जिससे मेरा भाई डिप्रेशन मे चला गया और मेरे भाई ने रात को हम दोनो बहिनो को मंजु को कहा कि खाप पंचायत ने यह फरमान सुनाया हैं कि अगर पत्नी की मृत्यु का जुल्म कबुल नही करता हैं तो कल सुबह पुरी समाज के सामनें पेड के बांधकर यादनाएं दी जावेगी और पुरे परिवार को समाज से बहिष्कृत किया जावेगा व खाप पंचायत ने यह कहा कि गांव के किसी भी दुकान से इनको कोई सामान नही दिया जावेगा व गांव के किसी भी आटे की चक्की से इनको आटा नही पिसवाने दिया जावेगा इस प्रकार का फरमान खाप पंचायत ने सुनाया जिससे मेरा भाई दिनेश परेशान होकर दिनांक 28.09.2024 को सुबह 06 बजे दिनेश ने पंचपटेलो की प्रताडना से आत्महत्या कर ली। अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि उपरोक्त मुल्जीमानों के खिलाफ शख्त से शख्त कानुनी कार्यवाही कर मेरे भाई की डेडबोडी का पोर्स्टमार्टम करवाकर निष्पक्ष कानुनी कार्यवाही की जावें।















