कोटा के इटावा के उपखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मे व्यवस्थाओ का हाल बैहाल डाक्टरो की भी कमी।

संपादक कालूराम कुमावत।   

कोटा जिले के इटावा उपखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बदहाल है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 चिकित्सक के पद है लेकिन अस्पताल में मुश्किल से अभी 5 या 6 डॉक्टर हैं और उनमें से भी कोई भी समय पर अस्पताल में मौजूद नहीं होता है कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से बता चुके लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है चिकित्सक को कुछ बोल दो तो नाराज होते हैं मरीज के ऊपर भड़कते हैं आम आदमी करे तो क्या करें शिकायत करें तो उसका भी कोई समाधान नहीं होता इटावा ब्लाक के सबसे बड़े अस्पताल की यह हालत है कई महीनो से चली आ रही है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ यहां रोजाना हजारो मरीज आते हैं लेकिन चिकित्सक को कमी के चलते मरीज को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है आज रविवार है लेकिन यह स्थिति बाकी दिनों भी बनी रहती है वही सोनोग्राफी मशीन भी केवल गुरुवार के दिन ही चालू रहती है इसको भी हफ्ते में दो बार चालू करवाना चाहिए सरकार प्रशासन से निवेदन है की इटावा अस्पताल में जो भी अव्यवस्थाएं हैं उनको जल्द से जल्द दूर करें वरना हमें अब मजबूरन होकर धरने पर बैठना ही पड़ेगा। राजकमल बैरवा आम आदमी पार्टी इटावा कोटा